बाल्को ने छत्तीसगढ़ में कोयला खदान के लिए बोली जीती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Oct 2022 05:47 PM
बाल्को ने छत्तीसगढ़ में कोयला खदान के लिए बोली जीती
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. वेदांता लिमिटेड की इकाई बाल्को ने छत्तीसगढ़ के एक कोयला खदान के लिए बोली जीत ली है. कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी. सरकार ने वाणिज्यिक कोयला खदान की नीलामी के चौथे दौर का आयोजन किया था जिसमें कंपनी सफल बोलीदाता रही.

वेदांता ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘यह कोयला खदान जिस स्थान पर है उसे देखते हुए, यह बाल्को के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है.’’ इस खदान में अनुमानित 90 करोड़ टन का भंडार है. इसका परिचालन शुरू जाने पर ईंधन सुरक्षा मिलेगी, बिजली उपलब्धता बढ़ेगी और इससे बाल्को का परिचालन तथा प्रदर्शन और भी मजबूत होगा. केंद्र ने 2001 में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) की 51 फीसदी हिस्सेदारी वेदांता लिमिटेड की अनुषंगी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेच दी थी. केंद्र के पास इसकी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu