बांग्लादेशी सेना ने शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, मेजर जनरल जियाउल अहसन को हटाया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 08:12 PM
बांग्लादेशी सेना ने शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, मेजर जनरल जियाउल अहसन को हटाया गया
ऑडियो सुनें

ढाका. बांग्लादेश ने मंगलवार को सेना में शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल किया, जिसके तहत राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र (एनटीएमसी) के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है. मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली.
यह फेरबदल आरक्षण प्रणाली को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ने के एक दिन बाद किया गया है.

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस डिपार्टमेंट’ (आईएसपीआर) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का हवाला देते हुए अपनी खबर में कहा कि मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है. इसमें कहा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सैफुल आलम को विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया है.

खबर के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद मुजीबुर रहमान को सेना प्रशिक्षण कमान का जीओसी नियुक्त किया गया. इसी तरह, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद तबरेज शम्स चौधरी को सेना का क्वार्टरमास्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शाहीनुल हक को कमांडर एनडीसी और मेजर जनरल एएसएम रिदवानुर रहमान को एनटीएमसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu