
चुनौतियों के बावजूद एयर इंडिया ने ढाका से दिल्ली के लिए भरी उड़ान
एयर इंडिया ने ढाका हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियों के बावजूद कल देर रात कम समय में विशेष चार्टर उड़ान संचालित की। एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि 199 यात्रियों और छह शिशुओं को ढाका से दिल्ली लाया गया। आज सुबह चार्टर विमान दिल्ली पहुंचा।



