
बीजापुर. छत्तीसगढ. के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसनार गांव में नक्सलियों ने रिषु पुनेम की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस को आज पुसनार गांव के करीब सड़क पर पुनेम का शव पड़े होने की जानकारी मिली जिसके बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को पुसनार गांव के करीब पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गंगालूर एरिया कमेटी के जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम के मारे जाने के बाद बौखलाहट में माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.



