बीजापुर: सुरक्षाबलों ने आठ बारूदी सुरंग का पता लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Feb 2024 07:08 PM
बीजापुर: सुरक्षाबलों ने आठ बारूदी सुरंग का पता लगाया
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नए सुरक्षा शिविर के करीब बिछाई गईं आठ बारूदी सुरंग का पता लगाया जिसके बाद इन्हें नि्क्रिरय कर दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर 13 फरवरी को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंडेम गांव में स्थापित किया गया था. बारूदी सुरंग अगले दिन (बुधवार) को तब बरामद की गई जब सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए गश्त पर निकले थे.

उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए स्टील के बक्सों में पैक किये गये विस्फोटकों को जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इन विस्फोटकों को नि्क्रिरय कर दिया.

उन्होंने बताया कि इससे पहले मंगलवार को जब शिविर स्थापित किया जा रहा था तब नक्सलियों ने इलाके की घेराबंदी कर रहे सुरक्षार्किमयों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी. अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए थे. उन्होंने बताया कि इस बीच सुरक्षा बलों ने गुंडेम गांव में एक माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि माओवाद रोधी अभियान को गति देने, क्षेत्र के विकास में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सड़क मार्ग के विस्तार के लिए नए शिविर की स्थापना की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu