लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 जून को होने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को की. भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण ंिसह द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि उपचुनाव के लिए रामपुर संसदीय क्षेत्र से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार घोषित किया गया है. गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और लोकगायक दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के विरूद्ध भाजपा के उम्मीदवार थे और उन्हें हार मिली थी. भाजपा ने दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर फिर से दांव लगाया है.
भाजपा ने आजमगढ़ से ‘निरहुआ’ और रामपुर से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jun 2022 05:20 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 न्याय हुआ ! गैंगरेप के मामले में छह दोषी, 20-20 वर्ष की सजा, एक को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला
- 2 खूनी संघर्ष: सीआईएसएफ जवान आपस में भिड़े, सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत
- 3 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 4 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
By www.navabharat.news
Tags: