बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 09:21 PM
बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची
ऑडियो सुनें

तुरिन. भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन शुक्रवार को यहां वेस्ले कूलहोफ और नील स्कूपस्की की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए. बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने 84 मिनट तक चले रेड ग्रुप क्वालिफिकेशन निर्णायक मुकाबले में कूलहोफ (नीदरलैंड) और स्कूपस्की (ब्रिटेन) पर 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी र्सिवस पर लगभग 88 प्रतिशत अंक (40 में से 35) बनाये. मौजूदा सत्र में टूर स्तर पर 40वीं जीत दर्ज करने वाले बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी के साथ रेड ग्रुप से गत चैम्पियन राजीव राम और जो सैलिसबरी की जोड़ी ने नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया.

बोपन्ना इस सप्ताह की शुरुआत में 43 साल की उम्र में इस टूर्नामेंट के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे.
बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी के पास साल के आखिर में एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है. इसके लिए हालांकि इस जोड़ी को फाइनल में पहुंचना होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu