ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Sep 2024 07:05 PM
ब्रिटेन का आखिरी कोयला बिजली संयंत्र हमेशा के लिए हो रहा बंद, 142 साल पुरानी कोयला बिजली खत्म होगी
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन का आखिरी कोयला आधारित बिजली संयंत्र सोमवार को बंद हो जाएगा, जिससे देश में औद्योगिक क्रांति को जन्म देने वाली कोयला विद्युत की 142 साल पुरानी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी. मध्य इंग्लैंड स्थित ‘रैटक्लिफ-ऑन-सोर स्टेशन’ अपनी अंतिम पाली के साथ आधी रात से हमेशा के लिए विराम ले लेगा. ब्रिटेन सरकार ने 2030 तक देश के लिए समूची ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न करने के प्रयासों में एक मील के पत्थर के रूप में कोयला आधारित बिजली संयंत्र के बंद होने की सराहना की.

इस बारे में संयंत्र प्रबंधक पीटर ओ’ग्राडी ने कहा कि यह ”भावुक कर देने वाला दिन है.” उन्होंने कहा, ”36 साल पहले जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो हममें से किसी ने भी अपने जीवनकाल में कोयला उत्पादन के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की थी.” ऊर्जा मंत्री माइकल शैंक्स ने कहा, ”संयंत्र का बंद होना एक युग के अंत का प्रतीक है और कोयला श्रमिक 140 वर्षों से अधिक समय से हमारे देश को बिजली प्रदान करने वाले अपने काम पर गर्व कर सकते हैं. एक देश के रूप में हम (गुजरी) पीढि.यों के प्रति ऋणी हैं.” उन्होंने कहा, ”कोयले का युग शायद ख.त्म हो रहा है, लेकिन हमारे देश के लिए अच्छी ऊर्जा वाली नौकरियों का एक नया युग अभी शुरू हो रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu