बीएसई, एनएसई एक नवंबर को दिवाली आयोजित करेंगे ‘मुहूर्त कारोबार’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 08:19 PM
बीएसई, एनएसई एक नवंबर को दिवाली आयोजित करेंगे ‘मुहूर्त कारोबार’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और एनएसई एक नवंबर को दिवाली के अवसर पर एक घंटे का विशेष ‘मुहूर्त कारोबार’ सत्र आयोजित करेंगे. यह नए संवत 2081 की शुरुआत का प्रतीक होगा. शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्रों में कहा कि सांकेतिक कारोबार सत्र शाम छह से सात बजे के बीच आयोजित किया जाएगा. यह सत्र नए संवत (दिवाली से शुरू होने वाला हिंदू कैलेंडर वर्ष) की शुरुआत का भी प्रतीक है. माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ या ‘शुभ घंटे’ के दौरान कारोबार करने से हितधारकों के लिए समृद्धि और वित्तीय वृद्धि होती है.

दिवाली पर बाजार नियमित कारोबार के लिए बंद रहेगा, लेकिन शाम को एक घंटे के लिए विशेष कारोबारी खिड़की खुली रहेगी.
शेयर बाजारों ने घोषणा की है कि शेयर बाजार खुलने से पूर्व का सत्र शाम 5:45 से 6:00 बजे तक होगा. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि दिवाली को कुछ भी नया शुरू करने के लिए आदर्श समय माना जाता है. मान्यता है कि निवेशकों को पूरे साल इस सत्र के दौरान कारोबार से लाभ मिलता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu