बीएसएफ ने पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए जम्मू में दो और बटालियन तैनात कीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Dec 2024 07:23 PM
बीएसएफ ने पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए जम्मू में दो और बटालियन तैनात कीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ को बेहतर ढंग से रोकने और क्षेत्र में हाल में बढ.ी आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जम्मू क्षेत्र में 2,000 से अधिक र्किमयों वाली दो नयी बटालियन तैनात की हैं.
बीएसएफ के अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इन बटालियन के जवानों को पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की तैनाती वाले स्थान के ठीक पीछे ”रक्षा की दूसरी पंक्ति” के रूप में तैनात किया गया है.

बल की इन दो बटालियन को हाल में ओडिशा के नक्सल-रोधी अभियान क्षेत्र से हटा लिया गया था और अब इन्हें पूरी तरह से जम्मू क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह कार्य र्सिदयों के शुरू होने से पहले पूरा किया जाना था, जब पाकिस्तान से होने वाली घुसपैठ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. सूत्रों ने बताया कि नयी इकाइयों के र्किमयों को सांबा क्षेत्र, जम्मू क्षेत्र के कुछ अन्य संवेदनशील इलाकों और जम्मू से लगती पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की सुविधा से लैस अनेक तैनाती बिंदु बनाए गए हैं.

बीएसएफ भारत के पश्चिमी भाग में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरने वाली 2,289 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है. जम्मू क्षेत्र में इस सीमा का 485 किलोमीटर हिस्सा है, जो घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है. जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में लगभग एक दर्जन बीएसएफ बटालियन तैनात हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu