CM योगी पर भड़काऊ टिप्पणी, सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 06:16 PM
CM योगी पर भड़काऊ टिप्पणी, सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर
ऑडियो सुनें

बरेली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी बरेली की भोजीपुरा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम के कथित तौर पर अवैध रूप से निर्मित पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ध्वस्त करा दिया.

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सपा विधायक इस्लाम के बरेली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसाखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. उन्होंने बताया कि यह पेट्रोल पंप बिना नक्शा पास कराये बनाया गया था. इसके लिए पहले ही नोटिस जारी किया गया था, मगर कोई जवाब नहीं मिला. पेट्रोल पंप के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र भी नहीं लिया गया है.

इस बारे में सपा विधायक ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि वह बहुत परेशान हैं और इस मामले पर कोई बात नहीं करना चाहते. गौरतलब है कि सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने गत दो अप्रैल को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना की ओर से आयोजित अपने सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कथित भड़काऊ टिप्पणी की थी. इस मामले में उनके खिलाफ चार अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu