सपा विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Apr 2022 01:07 PM
सपा विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार के कथित अवैध कब्जे वाली 10 बीघा जमीन पर किए गए निर्माण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया है।

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को बताया कि कैराना के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति की 10 बीघा जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।

उन्होंने बताया कि यह अतिक्रमण कैराना से सपा विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार सरवर हसन ने कई साल पहले किया था। कौर ने बताया कि जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चला रहा है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav