मंत्रिमंडल ने बिहार में गंगा नदी पर 4.6 किलोमीटर लंबे पुल निर्माण को मंजूरी दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Dec 2023 09:43 PM
मंत्रिमंडल ने बिहार में गंगा नदी पर 4.6 किलोमीटर लंबे पुल निर्माण को मंजूरी दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को गंगा नदी पर 4.56 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी. छह लेन वाला यह पुल बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ेगा. आधिकारिक बयान के अनुसार, परियोजना की कुल लागत 3,064.45 करोड़ रुपये है. इसमें 2,233.81 करोड़ रुपये की निर्माण लागत शामिल है. बयान में कहा गया है कि पुल के बनने से यातायात तेज और आसान हो जाएगा. इससे राज्य, खासकर उत्तर बिहार के विकास को गति मिलेगी.

आधिकारिक बयान के अनुसार, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) ने आज गंगा नदी पर नये 4,556 मीटर लंबे पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी. यह पुल छह-लेन का होगा. यह मौजूदा दीघा-सोनपुर रेल-सह सड़क पुल के समानांतर होगा….”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह परियोजना संपर्क सुविधा बढ.ाएगी, आर्थिक विकास को बढ.ावा देगी और पूरे बिहार में लाखों लोगों को लाभान्वित करेगी.” दीघा, पटना और गंगा नदी के दक्षिणी तट और सोनपुर सारण जिले में गंगा नदी के उत्तरी तट पर स्थित है. वर्तमान में ये केवल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए रेल सह सड़क पुल से जुड़े हुए हैं.

ऐसे में वर्तमान सड़क का उपयोग माल और वस्तुओं के परिवहन के लिए नहीं किया जा सकता है. यह वस्तुओं की तेज आवाजाही के रास्ते में एक बड़ी बाधा है. आधिकारिक बयान के अनुसार, दीघा और सोनपुर के बीच नये पुल से बाधा दूर होगी. पुल बन जाने के बाद माल और वस्तुओं का परिवहन किया जा सकेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक क्षमता सही तरीके से उपयोग हो सकेगा.

निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 5डी-बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग (बीआईएम), ‘ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम’ (बीएचएमएस), मासिक ड्रोन मैपिंग जैसी नवीनतम तकनीक के उपयोग के साथ ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) मॉडल पर परियोजना का क्रियान्वयन और परिचालन किया जाना है. परियोजना को आवंटन तारीख से 42 महीनों में पूरा किया जाना है. यह परियोजना बुद्ध र्सिकट का एक हिस्सा है.

बयान के अनुसार, ”यह पुल पटना से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 के माध्यम से औरंगाबाद और सोनपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31), छपरा, मोतिहारी (पूर्व-पश्चिम गलियारा पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-27), बेतिया (राष्ट्रीय राजमार्ग-727) ्स्विवणम चतुर्भुज गलियारे तक सीधी संपर्क सुविधा प्रदान करेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu