अमेरिका में कार हादसे भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 09:59 PM
अमेरिका में कार हादसे भारतीय मूल के परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच की मौत
ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. अमेरिका के टेक्सास में भारतीय मूल के दम्पती और उनकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस हादसे में दूसरी कार में बैठे दो अन्य लोगों की भी मौत हो गयी .एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है. ‘ऑस्टिन अमेरिकन स्टेट्समैन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अरविंद मणि (45), उनकी पत्नी प्रदीपा अरविंद (40) और उनकी 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद की कार दुर्घटना में मौत हो गयी. इसमें कहा गया है कि ये लोग लिएंडर के रहने वाले थे.

रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना बुधवार को टेक्सास के लैम्पासस काउंटी के निकट हुयी. इस परिवार का एकमात्र सदस्य बच गया है, दंपती का 14 साल का बेटा आदिरयान है. वह दुर्घटना के समय उनके साथ वाहन में नहीं था. टेक्सास लोक सुरक्षा विभाग के अनुसार मणि की कार जिस अन्य वाहन से टकरायी उसे जैसिंटो गुडिनो दुरान (31) चला रहा था और दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हो गयी .

फॉक्स10टीवी डॉट कॉम ने हादसे की जांच करने वालों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर मणि की कार से टकराने वाले वाहन का पीछे का दाहिना टायर फट गया था. टेक्सास लोक सुरक्षा विभाग के अनुसार भारतीय दंपती की कार के साथ जिस कार की टक्कर हुयी उसमें सवार दो लोगों को भी मृत घोषित कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu