बच्चे का गुप्तांग जलाने के आरोप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Sep 2022 08:11 PM
बच्चे का गुप्तांग जलाने के आरोप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

तुमकुरू. स्कूल में अपने कपड़े बार-बार गीला कर लेने वाले तीन साल के बच्चे के गुप्तांग को जलाने के आरोप में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस को इस घटना का पता चला. यह घटना 19 अगस्त की है.

जिले के चिक्का नयनकहल्ली तालुक के गोडेकेरे गांव के निवासियों ने अधिकारी को पत्र लिखकर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस शिकायत के आधार पर सरकारी अधिकारी जी. होन्नप्पा ने मामले की जांच के लिए गांव का दौरा किया. उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रश्मि केपी से पूछताछ की. इस दौरान रश्मि ने कहा कि वह माचिस की तीली से बच्चे को डराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गलती से आग लग गई. बच्चे ने इसकी शिकायत अपनी दादी से की थी और उसके बाद बच्चे का इलाज कराया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu