सीबीआई ने 5717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सिलसिले में 14 स्थानों पर छापे मारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jun 2024 08:44 PM
सीबीआई ने 5717 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के सिलसिले में 14 स्थानों पर छापे मारे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ में स्थित एसकेएस पावर जेनरेशन लिमिटेड द्वारा कथित तौर पर 5717 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को 14 स्थान पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज अपनी प्राथमिकी में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड (एसकेएसआईपीएल) द्वारा प्रर्वितत कंपनी एसकेएस पावर जेनरेशन लिमिटेड ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड, पीटीसी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड और स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर से 6,170 करोड़ रुपये का ऋण लिया, जिसके बाद 5717 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया.

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने एसकेएस पावर जनरेशन (छत्तीसगढ़) लिमिटेड के निदेशक अनिल महाबीर गुप्ता, एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड, मुंबई के निदेशक अनीश अनिल गुप्ता और भारतीय स्टेट बैंक के दो अधिकारियों समेत 26 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सीबीआई ने मुंबई, कोलकाता, रायपुर, भुवनेश्वर, त्रिची में छापेमारी कर दस्तावेज और सामग्री जब्त की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu