बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से कूटनीतिक तरीके से निपटेगा केंद्र : हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Aug 2024 07:39 PM
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों से कूटनीतिक तरीके से निपटेगा केंद्र : हिमंत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों से संबंधित मामले का राजनयिक माध्यमों से समाधान निकाल लेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार धैर्य और सावधानी के साथ स्थिति का प्रबंधन कर रही है, हालांकि उसका ध्यान सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी तरह से सील की जा चुकी भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने पर है.

मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, “भारत सरकार बांग्लादेश की नयी सरकार के साथ मिलकर राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से स्थिति से निपटेगी. हमें इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहने और धैर्य व सहनशीलता बनाए रखने के लिए कहा गया है.” उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उस देश में हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्धों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu