‘चीनी कम’ की अभिनेत्री स्वीनी खारा ने प्रेमी उर्विश देसाई संग रचाई शादी

नयी दिल्ली. अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘चीनी कम’ में अपने किरदार के लिए मशहूर अभिनेत्री-इंफ्लुएंसर स्वीनी खारा जयपुर में एक पारिवारिक समारोह में अपने प्रेमी उर्विश देसाई के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं. 24 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के समारोह की तस्वीरें साझा कीं.

स्वीनी ने लिखा, ”मिलती-जुलती शख्सियत में प्यार और जीवनसाथी को पाया. इस विशेष दिन पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के आस-पास होने का सौभाग्य मिला.” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने शादी का एक वीडियो साझा किया और लिखा, ”आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार.” स्वीनी ने ‘परिणीता’ और ‘ऐलान’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह ‘बा बहू और बेबी’ जैसे प्रसिद्ध कार्यक्रम में अभिनय कर चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button