शतरंज: भारतीय पुरुष टीम ने वियतनाम को हराया, महिला टीम ने कजाखस्तान से ड्रॉ खेला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Oct 2023 08:29 PM
शतरंज: भारतीय पुरुष टीम ने वियतनाम को हराया, महिला टीम ने कजाखस्तान से ड्रॉ खेला
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. अर्जुन एरिगैसी ने चौथे बोर्ड पर जीत हासिल की जिसकी मदद से शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों की शतरंज टीम प्रतियोगिता के सातवें दौर में गुरुवार को यहां वियतनाम को 2.5-1.5 से हराया. महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने कजाखस्तान के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला.

भारत की पुरुष और महिला टीम दोनों ही 11-11 अंक देकर दूसरे स्थान पर हैं. अभी दो दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं. पुरुष वर्ग में ग्रैंडमास्टर डी गुकेश, आर प्रज्ञाननंदा और विदित एस गुजराती ने क्रमश? क्वांग लीम ले, न्गोक ट्रौंग सोन न्गुयेन और तुआन मिन्ह ले के खिलाफ अपनी बाजियां ड्रॉ खेली. ऐसे में एरिगैसी ने तुआन मिन ट्रान पर जीत हासिल करके टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाया.
भारतीय टीम शुक्रवार को आठवें दौर में उत्तर कोरिया से भिड़ेगी.

महिला वर्ग में कोनेरू हम्पी ने बिबिसारा असौबायेवा के खिलाफ ड्रॉ खेला, जबकि डी हरिका ने दूसरे बोर्ड पर मेरुयेर्ट कमालिडेनोवा को हराया. झानसाया अब्दुमालिक ने तीसरे बोर्ड पर आर वैशाली के खिलाफ जीत हासिल की. वंतिका अग्रवाल और दिनारा सदुआकासोवा के बीच बाजी ड्रा रहने के कारण मुकाबला 2-2 पर समाप्त हुआ. भारतीय महिला टीम आठवें दौर में शुक्रवार को हांगकांग का सामना करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu