शतरंज: भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, पुरुष टीम ने चीन से ड्रॉ खेला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Oct 2023 08:02 PM
शतरंज: भारतीय महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, पुरुष टीम ने चीन से ड्रॉ खेला
ऑडियो सुनें

हांगझोउ. भारतीय महिला टीम ने बुधवार को एशियाई खेलों की शतरंज टीम प्रतियोगिता के छठे दौर में उज्बेकिस्तान को 4-0 से हराया, जबकि पुरुष टीम ने चीन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला. शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पुरुष टीम ने चीन के खिलाफ चारों बाजियां ड्रॉ खेली. देश के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश ने वेई यी से, आर प्रज्ञानानंदा ने जियांगझी बू से, विदित गुजराती ने क्यून मा से और पी हरिकृष्णा ने जियानग्यु जू से ड्रॉ खेला.

भारत 9 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बना हुआ है. ईरान 10 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है. इस बीच महिला टीम ने पिछले दौर में चीन से मिली हार के बाद शानदार वापसी की और अपनी चारों बाजियां जीती. कोनेरू हम्पी ने शीर्ष बोर्ड पर निलुफ.र याक्कुबेवा को आसानी से हराया. इसके बाद आर वैशाली, वंतिका अग्रवाल और बी सविता श्री ने भी अपनी बाजियां जीती. वैशाली ने उमिदा ओमोनोवा को, अग्रवाल ने अफरूजा खामदामोवा को और सविता श्री ने मट्टुना बोबोमुरोडोवा को हराया. भारतीय टीम के अब 8 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर है. शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन 9 अंक लेकर पहले स्थान पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu