छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 09:01 PM
छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय को उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है। मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट वंशिका को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया। 

लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय राजनांदगांव की रहने वाली हैं। आज वह अपने पिता श्री अजय पाण्डेय, माता श्रीमती सरला पाण्डेय, भाई श्री तथागत पाण्डेय, विकास पाण्डेय, कृष्ण कुमार बागड़ी, श्रीमती मंजू बागड़ी, श्री आईपीएस जुनेजा के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के लिए आयी थी। ऑफिसर्स एकेडमी चेन्नई में 11 महीने की प्रशिक्षण के बाद उन्हें 30 जुलाई को लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन मिला। बीई मैकेनिकल वंशिका पाण्डेय आर्मी के टेक्निकल कोर में उनका ऑल इंडिया रैंक तृतीय रहा है।

       

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav