बेहतर जल प्रबंधन के लिए सूरजपुर जिले की छिंदिया ग्राम पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Mar 2022 05:47 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. बेहतर जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए सूरजपुर जिले की छिंदिया ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है. भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत छिंदिया को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गरिमामय उपस्थिति में आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार प्रदान किया. कार्यक्रम में राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत छिंदिया के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष केंद्रीय जल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है. जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए छिंदिया को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में पुरस्कृत किया गया है. पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य पानी के कुशल और न्यूनतम उपयोग के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना है. यह पुरस्कार जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ाने और जल के उपयोग मेें बेहतर तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu