मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को दी बधाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Aug 2022 10:31 PM
मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को दी बधाई
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने भी वंशिका पांडे को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

उन्होंने कहा है कि वंशिका बिटिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है. उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी. उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu