आज से कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोगों से करेंगे मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए 28 जून से कोरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां 28 जून को मुख्यमंत्री भरतपुर सोनहत विधानसभा के ग्राम बहरासी, रामगढ़ तथा रजौली में पहुंचेंगे। सीएम सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बहरासी पहुंचेंगे। दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.55 बजे विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत ग्राम रामगढ़ पहुंचेंगे।

रामगढ़ में भेंट-मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे विकासखण्ड सोनहत अंतर्गत ही ग्राम रजौली पहुंचेंगे। रजौली में भेंट-मुलाकात के बाद शाम 5.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.55 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे। वे इंदिरा पार्क बैकुण्ठपुर में शाम 6 बजे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और 7.30 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल 28 जून को रात्रि विश्राम जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button