मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Aug 2023 07:01 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को लिखा पत्र
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के निवेदन पर भेंट हेतु समय देने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि 27 अगस्त 2023 को रायपुर में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ द्वारा मुझसे निवेदन किया गया है कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर आपसे भेंट करना चाहते हैं. तदनुसार कृपया छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रतिनिधि मंडल को भेंट हेतु समय आबंटित करने तथा सहानुभूति पूर्वक उनकी मांगों पर विचार करने का कष्ट करेंगे.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा तथा छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंटकर ओबीसी वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं में समुचित लाभ दिलाने के संदर्भ में अपनी मांग रखी थी. जिसमें संघ ने यथा शीघ्र 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लागू करने की मांग प्रमुखता से रखी थी. इस मौके पर संघ ने मुख्यमंत्री बघेल से विभिन्न लंबित मांगों को लेकर राज्यपाल विश्वभूषण से समय दिलाने का अनुरोध भी किया था, जिसे देखते हुए संघ के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu