मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Oct 2024 10:40 PM
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से पांच दिन तक चलने वाले दीपावली पर्व की शुरूआत हो जाती है. इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ-साथ आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि हमारे छत्तीसगढ़ के स्थानीय कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दिया एवं अन्य सामानों को क्रय कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें. मुख्यमंत्री साय ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu