रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मनेन्द्रगढ़ में स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश में शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की. मंदिर के पुजारी शिवराम दास ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में नौमुखी हनुमान तथा सूर्यदेव से शिक्षा प्राप्त करते हुए बाल हनुमान की प्रतिमा स्थापित है, वहीं मंदिर के गुफा मंदिर में अपने कंधों पर रामलखन को बैठाए हुए पाताल हनुमान जी की प्रतिमा भी है. मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है. मंदिर का निर्माण फलाहारी बाबा द्वारा कराया गया था, जिनकी समाधि परिसर में स्थापित है, यहां गौसेवा हेतु गौशाला, साधू- संतो हेतु आश्रम भी है. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, विधायक डॉ. विनय जायसवाल और गुलाब कमरो भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने मनेन्द्रगढ़ के हनुमान टेकरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 05:24 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 IAS शिखर अग्रवाल को नही मिली राहत, 64 विला-कॉटेज खरीद मामले में मुश्किलें बढ़ीं, आईएएस जिस महिला से भिड़े थे, आज वह डिप्टी सीएम
- 2 Indira Gandhi के अनसुने किस्से और 60 साल पहले का भाषण का वीडियो, लौह महिला को उनकी जयंती पर याद कर रहा है देश
- 3 UGC NET EXAM 2026: विषयवार परीक्षा की तारीखें जारी, 14 दिसंबर से होगी शुरुआत, जानें पूरा कार्यक्रम
- 4 मुंबई में शाही मुलाकात: प्रिंस विलियम-केट मिडलटन से मिले देवेंद्र फडणवीस, साड़ी में छाईं अमृता फडणवीस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu