राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल का मरूधरा की धरती पर मुख्यमंत्री शर्मा ने किया स्वागत

जयपुर: राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागडे़ का मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मरूधरा पर उनका अभिनन्दन किया।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, जनजाति मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैया लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, जयपुर ग्रेटर महापौर श्रीमती सौम्या गुर्जर, जयपुर हैरिटेज महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर, मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक श्री यू.आर.साहू, महाधिवक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता सहित अन्य जन प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button