चीन : ‘दुर्घटनावश प्रक्षेपित’ शक्तिशाली रॉकेट पहाड़ियों में गिरा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jul 2024 07:34 PM
चीन : ‘दुर्घटनावश प्रक्षेपित’ शक्तिशाली रॉकेट पहाड़ियों में गिरा
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन का शक्तिशाली रॉकेट रविवार को संरचनात्मक खामी की वजह से जांच के दौरान ‘दुघर्टनावश प्रक्षेपित’हो गया और पहाड़ियों में जा गिरा. रॉकेट के लिए जिम्मेदारी निजी कंपनी ने यह जानकारी दी है. स्पेस पायनियर ने यहां जारी एक बयान में बताया कि तियानलॉन्ग-3 रॉकेट हेनान प्रांत के गोंगयी काउंटी केंद्र पर जमीनी जांच के दौरान अप्रत्याशित रूप से प्रक्षेपित हो गया. स्पेस पायनियर को बीजिंग तियानबिंग टेक्नोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है.

कंपनी ने बताया कि सौभाग्य से रॉकेट गोंगयी शहर के पहाड़ी इलाके में गिरा और कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि रॉकेट परीक्षण के मद्देनजर इलाके को पहले ही खाली करा लिया गया था. स्पेस पायनियर कई निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनियों में से एक है जो दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले रॉकेट विकसित कर रही है. इससे चीन को स्पेसएक्स के स्टारलिंक के बराबर अपने उपग्रह मंडल को स्थापित करने में मदद मिलेगी.

हांगकांग से प्रकाशित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने रविवार को बताया कि गोंगयी शहर के फ्लैट में रहने वाले लोगों ने घटना की तस्वीर ऑनलाइन मंचों पर साझा की जिसमें रॉकेट को आसमान में उठते, घने धुएं का निशान छोड़ते हुए, वापस जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. रॉकेट में केरोसिन और तरल ऑक्सीजन का ईंधन था और हादसे के वक्त उसके बड़ा धमाका हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu