चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा के मिट्टी के नमूनों में मिले पानी के अणु

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Jul 2024 07:58 PM
चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा के मिट्टी के नमूनों में मिले पानी के अणु
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चांग ई-5 मिशन द्वारा चंद्रमा से लाए गए मिट्टी के नमूनों का अध्ययन कर रहे चीनी वैज्ञानिकों को चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणु मिले हैं. यह जानकारी चाइनीज एकेडमी आफ साइंसेज (सीएएस) ने दी. हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, यह अनुसंधान बीजिंग नेशनल लेबोरेटरी फॉर कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स और सीएएस के भौतिकी संस्थान तथा अन्य घरेलू अनुसंधान संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. अनुसंधान रिपोर्ट 16 जुलाई को पत्रिका ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ में प्रकाशित हुई.

सीएएस ने मंगलवार को कहा कि 2020 में ‘चांग ई-5’ मिशन द्वारा लाए गए चंद्रमा की मिट्टी के नमूनों के आधार पर चीनी वैज्ञानिकों ने आणविक जल से ह्लयुक्तह्व एक जलयोजित खनिज पाया है. वर्ष 2009 में, भारत के चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा के सूर्य के प्रकाश वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन और हाइड्रोजन अणुओं के रूप में जलयोजित खनिजों के संकेतों का पता लगाया था. इसके उपकरणों में नासा का मून मिनरलॉजी मैपर (एम3) भी शामिल था जो एक इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर है, जिसने चंद्रमा पर खनिजों में पानी की खोज की पुष्टि करने में मदद की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu