राष्ट्रमंडल स्क्वाश : सुनयना और अनाहत अंतिम 16 में, जोशना संधू बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Aug 2022 07:58 PM
राष्ट्रमंडल स्क्वाश : सुनयना और अनाहत अंतिम 16 में, जोशना संधू बाहर
ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. युवा सुनयना कुरूविला और अनाहत सिंह की जोड़ी बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश महिला युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई . सुनयना और 14 वर्ष की अनाहत ने पहले मैच में येहेनी कुरूप्पू और चनित्मा सिनाली को सीधे गेम में 11 . 9, 11 . 4 से हराया . अनाहत ने महिला एकल वर्ग में भी एक दौर जीता और युगल में भी शानदार प्रदर्शन किया. भारत की जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल भी इस वर्ग में खेल रही हैं.

अभय ंिसह और वेलावन सेंथिलकुमार ने भी ब्रिटिश र्विजन आईलैंड्स के लुका रीच और जो चैपमैन को हराकर पुरूष युगल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं मिश्रित युगल में जोशना चिनप्पा और हंिरदर पाल संधू की अनुभवी जोड़ी आस्ट्रेलिया के डोन्ना लोबान और कैमरन पिल्लै से 8 . 11, 9 . 11 से हारकर बाहर हो गई. इससे पहले कल सौरव घोषाल एकल वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने .वह आज दीपिका पल्लीकल के साथ मिश्रित युगल खेलेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu