आमजन के हित से जुड़े विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- राज्य मंत्री

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 01:24 PM
आमजन के हित से जुड़े विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें- राज्य मंत्री
ऑडियो सुनें

जयपुर: उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री व सांचौर जिला प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को डीओआईटी परिसर में जिला प्रशासन की विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सांचौर जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन से जुड़े समस्त अधिकारी आमजन के हित से जुड़े विकास कार्यों को नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने पेयजल एवं नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियों से जिले में किए जा रहे जल परिवहन कार्यों, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दी जा रही जलापूर्ति, अमृत 2.0 योजनाए नर्मदा नहर परियोजना के तहत एफआरडीआर सीलू—जैसला—भाटकी प्रोजेक्ट कार्यों, डिग्गी व स्प्रिंकलर सिस्टम के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

जिला प्रभारी मंत्री ने डिस्कॉम से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सुदृढ़ विद्युत प्रबंधन सुनिश्चित करें तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कुसुम योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित करने की बात कही।
उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सांचौर जिले में प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि वे स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्ण करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य केंद्रों में आमजन के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news