सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराने मामले को उठाने की साजिश : आप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 10:04 PM
सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराने मामले को उठाने की साजिश : आप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराना एक मामला उठाने की साजिश रची है. वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने एक मीडिया ब्रींिफग के दौरान दावा किया कि केंद्र ने सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने के लिए अपनी सभी जांच एजेंसियों –आयकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली पुलिस और सीबीआई को ‘फर्जी ’’ मामले की तैयारी शुरू करने का आदेश दिया है.

उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य एवं बिजली समेत विभिन्न विभागों का कामकाज संभाल रहे सत्येंद्र जैन को ‘बिना किसी नये सबूत के’ प्रवर्तन निदेशालय ने एक मामले में गिरफ्तार किया. उससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एवं आप संयोजक अरंिवद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री जैन की भांति ही उपमुख्यमंत्री को किसी ‘फर्जी’ मामले में शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाने की आशंका है. जैन को धनशोधन से जुड़े एक मामले में निदेशालय द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.

आतिशी ने एक कथित दस्तावेज दिखाया जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं हरीश खुराना एवं नीलकांत बख्शी से उनके द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के सिलसिले में अतिरिक्त ब्योरा एवं दस्तावेज मांगे थे. इन दोनों भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी कि सिसोदिया एवं जैन विद्यालय कक्षाओं एवं भवनों के निर्माण में 2000 करोड़ रूपये के घोटाले में शामिल थे. यह शिकायत नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दो जुलाई, 2019 को की गयी थी जिसे एसीबी के पास अग्रसारित किया गया था.

आतिशी ने कहा, ‘‘ यह मामला पिछले तीन सालों से कहां था? इस मामले में कुछ नहीं हुआ क्योंकि सभी एजेंसियां जानती थीं कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं. केंद्र आप विधायकों के पीछे क्यों पड़ा है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री (अरंिवद) केजरीवाल ने कुछ महीने पहले उनकी गिरफ्तारी की आशंका प्रकट की थी और वही हुआ भी. अब हमें पता चला है कि सिसोदिया गिरफ्तार होने जा रहे हैं.’’ आप के राज्यसभा सदस्य संजय ंिसह ने कहा कि एसीबी तीन साल से सो रही थी.

उन्होंने आतिशी द्वारा प्रेस ब्रींिफग में दिखाये गये दस्तावेज की प्रति अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया एवं लिखा, ‘‘ इस पत्र को ध्यान से देखिये. मोदी जी की एसीबी को भाजपा नेताओं की यह शिकायत तीन साल पहले मिली. एसीबी सोती रही. सत्येंद्र जैन की गिरफ्Þतारी के बाद आज मोदी जी ने शिक्षा क्रांति के जनक मनीष सिसोदिया की गिरफ्Þतारी की योजना शुरू कर दी. तीन साल बाद जगने वाली एसीबी को पुरस्कार मिलना चाहिये.’’ केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली में हुई प्रगति में बाधा पहुंचाने के लिए केंद्र ने अपनी एजेंसियों को सिसोदिया को ‘झूठे’ मामलों में गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. आप प्रमुख ने यह भी कहा कि जैन की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में यमुना की साफ-सफाई तथा नये मोहल्ला क्लीनिक खोलने जैसी कई परियोनाओं का कामकाज अवरूद्ध हुआ है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu