हैदराबाद में फिल्म ‘पुष्पा-2’ देखने सिनेमाघर में उमड़ी भीड़, महिला की मौत, बेटा घायल

'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद. अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ‘प्रीमियर शो’ के दौरान यहां एक सिनेमाघर में भीड़ में फंसने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह घटना बुधवार रात को हुई जब बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या सिनेमाघर में उमड़ पड़े.
इस

में कहा गया कि सिनेमाघर प्रबंधन द्वारा अभिनेता और फिल्म के अन्य सदस्यों के आगमन के बारे में कोई व्यवस्था नहीं की थी.
बयान में कहा गया, ”सिनेमाघर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के संबंध में कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया था. न ही अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास की व्यवस्था थी, हालांकि सिनेमाघर प्रबंधन को उनके आगमन की जानकारी थी.” पुलिस के बयान में कहा गया कि जब अर्जुन अपने निजी सुरक्षार्किमयों के साथ सिनेमाघर में आए तो लोगों ने उनके साथ सिनेमाघर में घुसने की कोशिश की.

इसमें कहा गया, ”उनकी निजी सुरक्षा टीम ने लोगों को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि सिनेमाघर में पहले से ही भारी भीड़ थी.” बयान में कहा गया कि भारी भीड़ आगे बढ.ी और सिनेमाघर के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रही महिला और उसके बेटे का भीड़ द्वारा धक्का दिए जाने के कारण दम घुट गया तथा वे बेहोश हो गए.
इसमें कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसर्किमयों ने उन्हें बाहर निकाला.

बयान में कहा गया कि उन्हें तुरंत निकटवर्ती दुर्गाबाई देशमुख अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई. पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है और वह दिलशुकनगर की रहने वाली थी जिसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था.

महिला के पति ने एक समाचार चैनल को बताया कि चिकित्सकों ने कहा है कि उनके बेटे की हालत 48 घंटे बाद ही पता चल सकेगी.
इस फिल्म के निर्माण से जुड़े ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’ ने घटना पर दुख व्यक्त किया. स्टूडियो ने कहा, ”कल रात की स्क्रीनिंग के दौरान हुई दुखद घटना से हम बेहद दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और उपचाराधीन छोटे बच्चे के साथ हैं.” इसने कहा, ”हम इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने तथा हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया है.

‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत को लेकर अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज
“पुष्पा 2: द रूल” के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक सिनेमाघर में दम घुटने से महिला की मौत के संबंध में फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “इस घटना को लेकर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और सिनेमाघर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button