क्रिप्टो कप : प्रज्ञानानंदा ने गिरी को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 05:57 PM
क्रिप्टो कप : प्रज्ञानानंदा ने गिरी को हराकर दूसरी जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

मियामी. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप में शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए दूसरे दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरी को 2.5 . 1.5 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की . इससे पहले प्रज्ञानानंदा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जूनियर अलीरजा फिरोजा को हराया था . सत्रह बरस के भारतीय खिलाड़ी ने चौथे और आखिरी गेम में अहम जीत दर्ज की और गिरी की यह लगातार दूसरी हार थी .

हाल ही में महाबलीपुरम में हुए शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने वाली भारत बी टीम के अहम सदस्य प्रज्ञानानंदा ने चौथे गेम में 81 चालों में जीत दर्ज की जबकि पहले तीन गेम ड्रॉ रहे थे . प्रज्ञानानंदा और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन अब छह अंक लेकर शीर्ष पर हैं . कार्लसन ने हैंस नीमैन को 3 . 1 से मात दी. अब प्रज्ञानानंदा का सामना कार्लसन से होगा .

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu