साइबर ठगों ने युवती का फोन हैक कर अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर डाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 06:53 PM
साइबर ठगों ने युवती का फोन हैक कर अश्लील वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर डाला
ऑडियो सुनें

नोएडा. नोएडा जिले के सर्फाबाद गांव में अज्ञात साइबर ठगों द्वारा एक युवती का मोबाइल फोन हैक कर उसकी निजी जानकारी चुराने और उसका अश्लील वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने का मामला सामने आया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थाना सेक्टर 113 के थानाध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने ऋण लेने के लिए एक ऐप डाउनलोड किया. उन्होंने बताया कि ऐप डाउनलोड करते ही युवती के पास फोन आने लगे और इसी बीच उसका फोन हैक कर उसकी तस्वीरों सहित निजी जानकारी चुरा ली गईं.

शरद कांत ने बताया कि शिकायत के अनुसार, साइबर ठगों ने युवती के मोबाइल फोन से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu