दिल्ली उच्च न्यायालय का ‘उदयपुर फाइल्स’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Aug 2025 11:04 PM
दिल्ली उच्च न्यायालय का ‘उदयपुर फाइल्स’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को दर्जी कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत की जानी है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने फिल्म पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया. पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने पक्ष में प्रथम दृष्टया मामला साबित करने में विफल रहा है.

पीठ ने कहा, ”निर्माता ने पहले ही फिल्म पर अपनी जीवन भर की कमाई खर्च कर दी है और अगर फिल्म रिलीज नहीं हुई तो सुविधा का संतुलन बिगड़ जाएगा. एक बार जब बोर्ड ने फिल्म को प्रमाणित कर दिया है और प्रदर्शन से सुनवाई प्रभावित होने की आशंका नहीं है, तो हम फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध पर सहमत होने में असमर्थ हैं.” सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने बुधवार को विवादास्पद फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स: कन्हैया लाल टेलर मर्डर’ के प्रमाणन को चुनौती देने वाली सभी पुनरीक्षण याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिससे इसे प्रर्दिशत करने का रास्ता साफ हो गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu