धोनी ने गेंदबाजों को निखारा और कोहली को संपूर्ण पैकेज दिया: इशांत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 08:06 PM
धोनी ने गेंदबाजों को निखारा और कोहली को संपूर्ण पैकेज दिया: इशांत
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजों को निखारा और वह अपने उत्तराधिकारी विराट कोहली को ‘संपूर्ण’ गेंदबाजी पैकेज देकर गए. दो बार विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे धोनी ने 2007 से 2017 के बीच भारत की सीमित ओवरों की टीम की अगुआई की जबकि वह 2008 से 2014 तक टेस्ट टीम के कप्तान भी रहे. उन्होंने इसके बाद टीम की कमान कोहली को सौंपी.

धोनी की कप्तानी में मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों ने पदार्पण किया. इशांत ने जियो सिनेमा पर कहा, ”विराट जब कप्तान थे तब गेंदबाजी पूर्ण थी. जब हम माही भाई (धोनी) की कप्तानी में खेल रहे थे तो हम बदलाव के दौर से गुजर रहे थे. उसम समय शमी और उमेश नए थे और सिर्फ मैं मौजूद था. बाकी सभी को रोटेट किया जाता था. भूवी भी नया था. संवाद करने के मामले में माही भाई की कोई बराबरी नहीं है.”

उन्होंने कहा, ”उन्होंने गेंदबाजों को निखारा और विराट के लिए छोड़कर गए. शमी और उमेश समय के साथ अलग तरह के गेंदबाज बने और फिर जसप्रीत आया. इसलिए उसे संपूर्ण पैकेज मिला.” उन्होंने कहा कि कप्तान कोहली हर किसी के गुण पहचान लेते थे. इशांत ने कहा, ”सबसे अच्छी बात जो उन्होंने की वह यह थी कि वे हर किसी के गुणों को पहचानते थे, वह एक व्यक्ति के साथ एक चीज के बारे में बात करते थे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे कोहली ने समूह में प्रत्येक तेज गेंदबाज के लिए भूमिकाएं निर्धारित की थी और सभी को अलग-अलग सलाह देंगे जिससे उन्हें निखरने का मौका मिला, खासकर लाल गेंद के क्रिकेट में.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu