बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखकर फिल्म न बनाएं: राजकुमार हिरानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 08:41 PM
बॉक्स ऑफिस को ध्यान में रखकर फिल्म न बनाएं: राजकुमार हिरानी
ऑडियो सुनें

मुबंई. फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ के बारे में कहा है कि व्यावसायिक सफलता मायने रखती है, लेकिन फिल्म निर्माता केवल इसी चीज को प्रमुखता नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि लोगों ने ऐसे समय में एक मानवीय कहानी बताने के उनके प्रयासों की सराहना की है, जब लोग एक्शन फिल्मों की ओर आर्किषत हो रहे हैं.
शाहरुख खान अभिनीत ‘डंकी’ उन लोगों के अवैध प्रवास पर आधारित है जो बेहतर जीवन की तलाश में खतरनाक अवैध आव्रजन तकनीक ‘डंकी मार्ग’ से यात्रा करते हैं.

यह बहुर्चिचत फिल्म शाहरुख की ब्लॉकबस्टर ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद आई है. ये दोनों बड़ी एक्शन थ्रिलर हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर एक-एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी हैं. ‘डंकी’ एक सौम्य फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं. इसने 300 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि यह फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बराबर सफल नहीं है.

हिरानी ने पीटीआई-भाषा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ”व्यावसायिक सफलता मेरे लिए भी मायने रखती है, लेकिन मैं पूरी तरह इसे ही प्रमुखता न देने की कोशिश करता हूं, क्योंकि जब आप व्यावसायिक सफलता को ध्यान में न रखते हुए काम करते हैं तब उस तरह की फिल्म बनाना शुरू कर देते हैं जैसी फिल्म आप बनाना चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि ‘डंकी’ बनाते समय उन्हें बिलकुल भी डर नहीं लगा.

हिरानी ने कहा, ”यह एक भारतीय कहानी है जिसके बारे में हिंदी सिनेमा में किसी ने नहीं सोचा था. मैं फिल्म को मिले प्यार से खुश हूं. यह एक सफल फिल्म है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि किसी को भी बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बारे में चिंता करनी चाहिए. अगर ध्यान वहां है, तो यह ठीक नहीं होगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu