पारिवारिक क्लेश के चलते पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी और बेटी संग 12वीं मंजिल से कूद कर दी जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 07:04 PM
पारिवारिक क्लेश के चलते पुलिस कांस्टेबल ने पत्नी और बेटी संग 12वीं मंजिल से कूद कर दी जान
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. अहमदाबाद में बुधवार को एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से कूदकर एक पुलिस कांस्टेबल, उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. सोला पुलिस थाने के निरीक्षक एन आर वाघेला ने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा लगता है कि किसी झगड़े के बाद दंपति ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. मृतक की पहचान कांस्टेबल कुलदीप ंिसह यादव के रूप में की गई है जो वस्त्रपुर पुलिस थाने में तैनात था.

उसकी पत्नी का नाम रिद्धि और तीन साल की बेटी का नाम आकांक्षी था. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ गोटा इलाके में बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर रहता था.’’ अन्य निवासियों के अनुसार, दंपति ने अपनी बेटी के साथ 12वीं मंजिल से देर रात डेढ़ बजे छलांग लगा ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई .

इमारत के एक निवासी ने संवाददाताओं को बताया कि रिद्धि पहले कूदी और उसके बाद यादव ने अपनी बेटी के साथ छलांग लगाई.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसी मंजिल पर रहने वाली यादव की बहन के अनुसार, दोनों में बहुत झगड़े होते थे. अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी कारण से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा. हमने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu