ईडी ने महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पश्चिम बंगाल में छापेमारी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 08:09 PM
ईडी ने महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पश्चिम बंगाल में छापेमारी की
ऑडियो सुनें

कोलकाता/मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस मामले में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ़ के नौकरशाह शामिल हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, साल्ट लेक में एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय सहित राज्य में छह स्थानों पर छापेमारी की गई.
उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना के इच्छापुर में व्यवसायी के एक कर्मचारी के घर और कोलकाता के हातिबागान में एक शेयर कारोबारी के आवास पर भी तलाशी ली गई.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत मुंबई, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में कुल 15 परिसरों पर छापेमारी की गई. इस मामले में ईडी ने अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने पहले कहा था कि ऐप द्वारा अर्जित कथित अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था. ऐप के मुख्य प्रवर्तक और संचालक छत्तीसगढ़ के ही हैं. एजेंसी कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच के साथ उनके संबंधों के मामले में पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है.

ईडी ने महादेव ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में नए सिरे से ली तलाशी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को मुंबई, पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों और दिल्ली-एनसीआर में तलाशी ली. इस मामले में कथित तौर पर कई उच्च पदस्थ राजनेता और छत्तीसगढ. के नौकरशाह शामिल हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन स्थानों में लगभग 15 परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत संघीय जांच एजेंसी ईडी के जांचकर्ताओं द्वारा तलाशी ली जा रही है. इस मामले में ईडी ने अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
एजेंसी ने पहले कहा था कि ऐप द्वारा अर्जित कथित अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ. में राजनेताओं और नौकरशाहों को रिश्वत देने के लिए किया गया था. ऐप के मुख्य प्रवर्तक और संचालक छत्तीसगढ. के ही हैं.

एजेंसी कई मशहूर हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं को ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच के साथ उनके संबंधों के मामले में पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है. अब तक ईडी ने इस मामले में दो आरोप पत्र दायर किए हैं, जिनमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप के दो मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित अन्य शामिल हैं. एजेंसी ने पहले भी इस मामले में कई छापेमारी की हैं. ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध से अर्जित अनुमानित आय लगभग 6000 करोड़ रुपये है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu