प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयार्क में हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Aug 2022 10:32 PM
प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयार्क में हमला

ऑडियो सुनें

न्यूयार्क. अमेरिका के न्यूयार्क शहर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. मुंबई में पैदा हुए और बुकर पुरस्कार से सम्मानित रुश्दी (75) पश्चिमी न्यूयॉर्क के शुटाउक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान अपना व्याख्यान शुरू करने वाले ही थे कि तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी को घूंसे मारे या चाकू से हमला कर दिया. उस समय कार्यक्रम में उनका परिचय दिया जा रहा था.

आॅनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में घटना के तुरंत बाद उपस्थित लोगों को मंच की ओर भागते देखा जा सकता है. कहा जाता है कि वहां मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया. बीबीसी ने बताया कि रुश्दी की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. ट्विटर का उपयोग करने वाली रयान केली ने एक ट्वीट में कहा कि रुश्दी को मंच पर जाने के दौरान चाकू मार दिया गया और वहीं उनकी प्राथमिक चिकित्सा की गई.

स्वतंत्र पत्रकार मैरी न्यूजॉम ने कहा कि रुश्दी पर चाकू से हमला किया गया और उनका उपचार किया जा रहा है. उन्होंने हमले के बाद के क्षणों की एक तस्वीर ट्वीट की. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार रुश्दी मंच पर गिर गए और उनके हाथों में खून लगा हुआ देखा गया. हमले के बाद रुश्दी का मंच पर इलाज किया गया. रुश्दी की विवादित पुस्तक ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है. कई मुसलमानों का मानना है कि रुश्दी ने इस पुस्तक के जरिए ईशंिनदा की है. इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रुश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था. रुश्दी की हत्या करने वाले को 30 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का इनाम देने की भी पेशकश की गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu