ईपीएफओ, ईएसआईसी ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट से कर सकेंगे निकासी: श्रम सचिव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 08:41 PM
ईपीएफओ, ईएसआईसी ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट से कर सकेंगे निकासी: श्रम सचिव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सेवानिवृत्ति कोष निकाय, ईपीएफओ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के ग्राहक जल्द ही ई-वॉलेट के जरिये दावा निपटान राशि का उपयोग करने में सक्षम हो सकते हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) की त्वरित निकासी के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, ”यह बीमाकृत व्यक्ति, एक योगदानकर्ता के लिए बहुत रुचि का क्षेत्र है कि वह अपना पैसा अधिक आसानी से किस तरह निकाल सकता है.” डावरा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि स्वत? निपटान के मामलों में ईपीएफ का पैसा बैंक खाते में जाता है और अंशधारक इस राशि को बैंक खाते से किसी भी एटीएम के जरिये निकालने में सक्षम हैं.

पर्यटन शिखर सम्मेलन में शिरकत करने आईं डावरा ने कहा, ”अब आप इस बारे में बात कर रहे हैं कि दावा सीधे वॉलेट में कैसे जा सकता है, तो फिर हमें कोई व्यवस्था बनानी होगी. इसके लिए हमने बैंकरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. हम इस बारे में एक योजना भी बनाने जा रहे हैं कि हम इसे व्यावहारिक रूप से किस तरह अंजाम दे सकते हैं.” उन्होंने कहा, ”हम इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक से संपर्क कर रहे हैं और हम बहुत जल्द ही एक योजना तैयार कर लेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu