चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं का अरब सागर में अभ्यास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 06:51 PM
चीन और पाकिस्तान की नौसेनाओं का अरब सागर में अभ्यास
ऑडियो सुनें

कराची. चीन और पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में सप्ताह भर लंबा का अभ्यास कर रही हैं. इस दौरान दोनों देश पहली बार संयुक्त समुद्री गश्त में भी हिस्सा लेंगे. डॉन न्यूज ने सोमवार को एक खबर में कहा कि कराची में एक नौसैनिक अड्डे पर चीनी और पाकिस्तानी नौसेनाओं ने शनिवार को उत्तरी अरब सागर में और इसके ऊपर हवाई क्षेत्र में ‘सी गार्जियंस-3’ नामक अभ्यास शुरू किया, जिसमें पनडुब्बी रोधी अभियान भी शामिल है. इसने कहा कि अभ्यास शुक्रवार को समाप्त होगा. चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि अभ्यास के दौरान चीन और पाकिस्तान पहली बार संयुक्त समुद्री गश्त भी करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu