किसान के बेटे को अच्छी दिखने वाली लड़की नहीं मिलती : महाराष्ट्र के विधायक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Oct 2024 08:45 PM
किसान के बेटे को अच्छी दिखने वाली लड़की नहीं मिलती : महाराष्ट्र के विधायक
ऑडियो सुनें

अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एक विधायक ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया है कि किसान के बेटे को कम सुंदर दुल्हन से समझौता करना पड़ता है क्योंकि अच्छी दिखने वाली लड़कियां ऐसे व्यक्ति से शादी करना पसंद करती हैं जिसके पास एक पक्की नौकरी हो. वरुड-मोर्शी सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र भुयार ने मंगलवार को जिले की वरुड तहसील में एक सभा में किसानों की समस्याओं के बारे में बात करते समय यह टिप्पणी की.

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थक विधायक भुयार ने कहा, ”अगर कोई लड़की सुंदर है, तो वह आपके और मेरे जैसे व्यक्ति को पसंद नहीं करेगी, बल्कि वह (अपने पति का चयन करते समय) नौकरी करने वाले व्यक्ति को पसंद करेगी.” उन्होंने कहा, ”जो लड़कियां दूसरे नंबर पर हैं” यानी जो कुछ कम सुंदर हैं, वे किराने की दुकान या पान की दुकान चलाने वाले लोगों को पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, ”नंबर तीन की लड़की किसान के बेटे से शादी करना पसंद करेगी.”

भुयार ने यह भी कहा कि केवल ”सबसे निचले स्तर की” लड़कियां ही किसान परिवार के लड़के से शादी करती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी शादी से पैदा हुए बच्चे भी सुंदर नहीं होते. कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमती ठाकुर ने महिलाओं के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भुयार की आलोचना की. अमरावती जिले से विधायक ठाकुर ने कहा, ”अजित पवार और सत्ता में बैठे लोगों को अपने विधायकों को नियंत्रण में रखना चाहिए. महिलाओं का ऐसा वर्गीकरण कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा. समाज आपको सबक सिखाएगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu