किसानों, नौजवानों और महिलाओं ने चुनाव में प्रधानमंत्री से कहा कि ‘तुमसे ना हो पायेगा’: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 10:35 PM
किसानों, नौजवानों और महिलाओं ने चुनाव में प्रधानमंत्री से कहा कि ‘तुमसे ना हो पायेगा’: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने जनादेश का अपमान किया है तथा इस लोकसभा चुनाव में देश के किसानों, नौजवानों और महिलाओं ने प्रधानमंत्री से कहा कि ”तुमसे ना हो पायेगा”.

कांग्रेस पर अराजकता फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि मुख्य विपक्षी दल को अब से ”परजीवी” पार्टी के रूप में जाना जाएगा जो अपने सहयोगी दलों की कीमत पर फलती फूलती है.
मोदी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा, ”बालकबुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता, न व्यवहार का कोई ठिकाना होता है. इनकी सच्चाई पूरा देश समझ गया है. आज देश इनसे कह रहा है कि तुमसे ना हो पाएगा.”

खरगे ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”नरेन्द्र मोदी जी, दो घंटे 24 मिनट के अपने भाषण में आपने ”तुमसे ना हो पायेगा” का जिस तरह से जिक्र किया, वही बात 140 करोड़ भारतीय नागरिकों ने इस चुनाव में आपकी सरकार से कही थी. अन्नदाता किसानों ने आपके ”आय को दोगुना” करने वाले झूठे वादों के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि ”तुमसे ना हो पायेगा”.”

उन्होंने कहा, ” दर-दर भटकते करोड़ों युवाओं ने आपके ”सालाना दो करोड़ नौकरियां” देने के दावों के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि ”तुमसे ना हो पायेगा”. इस देश के दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक व गरीब वर्ग ने आपके “सबका साथ, सबका विकास” के नारे के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि तुमसे ना हो पायेगा.” खरगे ने कहा, ”निरंतर हिंसा, दमन और चरित्र हनन से त्रस्त देश की हर पीड़ित महिला ने आपके “बेटी बचाओ” के विज्ञापनी शोर के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि तुमसे ना हो पायेगा” उनका कहना था कि देश के हर निम्न व मध्यम वर्ग के परिवार के हर सदस्य ने आपके “अच्छे दिन” के जुमले के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि ”तुमसे ना हो पायेगा”.

उन्होंने कहा, ”तंग और तबाह हुए लाखों छोटे व्यापारियों ने आपके “अर्थव्यवस्था पांच हजार अरब डॉलर” वाली पतंगबाजी के ख.लिाफ वोट डालते हुए कहा कि ”तुमसे ना हो पायेगा.” खरगे ने कहा, ”जनादेश का अपमान तो मोदी जी आपने किया है. जनता की भावना को समझिये, तानाशाही छोड़िये.” उन्होंने कहा, ”आप कांग्रेस को ”परजीवी” की संज्ञा दे रहे हैं. 8 फरवरी 2021 को आपने संसद में पूरे देश का पेट भरने वाले किसानों को भी यही शब्द ”परजीवी” कहा था. आपने किसानों के अपने अधिकारों के लिए साल भर के संघर्ष को गाली दी थी. उसके आगे आपकी तानाशाह सरकार को झुकना पड़ा था और 3 किसान-विरोधी काले कानून वापस लेने पड़े थे.” कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था, ”आज आपने उसी शब्द का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी के लिए किया है, ये कांग्रेस पार्टी के लिए गाली नहीं है.

अन्नदाताओं के साथ राष्ट्रनिर्माण में क.ुर्बान हो जाना हमारे लिए गर्व की बात है. कांग्रेस के अनेकों नेताओं ने इस देश के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं. हमारे नेताओं ने इस देश को अपने ख.ून-पसीने से बनाया है.” उन्होंने कहा, ”हमें गर्व है कि हमारी सेनाओं ने अदम्य साहस वीरता का परिचय देते हुए 1947, 1965, 1971 में पाकिस्तान को और नाथू ला और चो ला जंग में 1967 में चीन को पराजित किया है. और आप कांग्रेस पर सेना के मनोबल को कम करने का झूठा, बेबुनियाद और भद्दा इलज.ाम लगा रहें हैं.”

उनका कहना था, ”कांग्रेस इस देश के किसानों और जवानों के साथ है और रहेगी, आप अपनी तानाशाही से इस देश की मजबूत विरासत को हिला नहीं सकते. कांग्रेस ने पंडित नेहरू, बाबासाहेब आंबेडकर और सरदार पटेल सहित बेहद सम्मानित महान विभूतियों के साथ मिलकर देश का संविधान रचा है. इस देश में लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी भाजपा से हर गाली खाने को तैयार है.” खरगे ने कहा, ”हमारे नेताओं की शालीनता, उनका संविधान और संस्थाओं के प्रति जो सम्मान है, उसे हमारी कमजोरी ना समझा जाए. गांधी जी का दिखाया गया सत्य और अहिंसा का पाठ ही हमारी रगों में दौड़ता है. जय जवान, जय किसान, जय भीम, जय हिन्द.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu