बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग, 1,000 से अधिक आश्रय स्थल खाक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jan 2024 07:59 PM
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग, 1,000 से अधिक आश्रय स्थल खाक
ऑडियो सुनें

कॉक्स बाजार. बांग्लादेश के दक्षिणी तटीय जिले कॉक्स बाजार में एक रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग लग गई, जिससे 1,000 से अधिक आश्रय जलकर खाक हो गये और हजारों लोग बेघर हो गए. एक अग्निशमन अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी. उखिया दमकल केंद्र के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उखिया के कुटुपलोंग शिविर में शनिवार आधी रात को आग लग गई और हवा तेज होने के कारण आग ने कम समय में ही विकराल रूप ले लिया. उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

उन्होंने कहा, ”आग काफी व्यापक थी और इससे शिविर में लगभग 1,040 आश्रय स्थल जलकर खाक हो गये. हमें उखिया और जिले के अन्य दमकल केंद्रों से 10 इकाइयों को बुलाना पड़ा. आग पर काबू पाने में लगभग दो घंटे लग गए.” घटनास्थल पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने बताया कि आग जब तेजी से फैलने लगी तो महिलाओं और बच्चों सहित हजारों शरणार्थी अपने सामान लेकर खुले मैदान में जाने लगे.

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी-‘संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त’ (यूएनएचसीआर) ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक ईमेल में कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कई स्वयंसेवकों ने भी दमकलर्किमयों के साथ काम किया. यह भी कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. यह स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी. हालांकि, इस्लाम ने कहा कि शरणार्थियों के बयानों से पता चलता है कि मिट्टी के चूल्हे के कारण आग लगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu