मोहाली विस्फोट मामले में पांच गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- बब्बर खालसा, ISI के बीच साठगांठ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 May 2022 07:34 PM
मोहाली विस्फोट मामले में पांच गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- बब्बर खालसा, ISI के बीच साठगांठ
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने अपने मोहाली कार्यालय में आरपीजी हमले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल एवं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-र्सिवसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) की सांठगांठ की ओर इशारा किया है. पुलिस महानिदेशक वी के भावरा ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छठा आरोपी एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में है.

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की साजिश का पता लगा लिया गया है और पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल और गैंगस्टरों के बीच सांठगांठ का मामला सामने आया है. डीजीपी ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता तरनतारन निवासी लखबीर ंिसह गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरंिवदर ंिसह ंिरडा का करीबी सहयोगी है. माना जाता है कि ंिरडा पाकिस्तान में है. भवरा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में विस्फोट करने वालों को आश्रय, साजो-सामान और हथियार मुहैया कराने वाले शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) दागने में शामिल तीन लोग अब भी वांछित हैं. डीजीपी ने कहा कि इस मामले का एक आरोपी निशान ंिसह पहले से ही किसी अन्य मामले में फरीदकोट पुलिस की हिरासत में है. उन्होंने कहा कि इस मामले में भी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

तरनतारन निवासी निशान ंिसह कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहा है, जिसमें से एक हत्या के प्रयास से संबंधित है और दूसरा स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत है. सोमवार को एक दुस्साहसिक हमले में, मोहाली के सेक्टर 77 स्थित राज्य पुलिस के खुफिया ंिवग मुख्यालय पर एक रॉकेट से संचालित ग्रेनेड दागा गया. विस्फोट के कारण इमारत की एक मंजिल की खिड़की के शीशे टूट गए. घटना में किसी को चोट नहीं आई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu