ओडिशा में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Nov 2024 01:22 PM
ओडिशा में कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

कटक: ओडिशा के कटक जिले में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से कई दिनों तक दुष्कर्म करने और इस कृत्य का वीडियो बनाने के आरोप में एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्रा ने कटक के बादामबाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

कॉलेज छात्रा ने आरोप लगाया कि वह दशहरा उत्सव के दौरान अपना जन्मदिन मनाने के लिए शहर के पुरीघाट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक कैफे में गई थी, जहां उसके प्रेमी ने कथित तौर पर कैफे मालिक की मदद से उनके कुछ अश्लील कृत्यों को अपने फोन में कैद कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने महिला को उसके अंतरंग वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के प्रेमी, कैफे मालिक, एक लड़के और तीन अन्य को सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके मोबाइल फोन से वीडियो भी बरामद कर लिए हैं और उनके फोन को जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav