सोना 800 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 27 May 2025 04:37 PM
सोना 800 रुपये टूटा, चांदी भी कमजोर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे सोने में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इसके अलावा, चांदी की कीमत मंगलवार को 1,370 रुपये घटकर 99,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। सोमवार को चांदी की कीमत 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 45.03 डॉलर प्रति औंस या 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,296.92 डॉलर प्रति औंस रह गया। कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी-ंिजस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में तेजी लाने के लिए ब्रसेल्स के दबाव के कारण सोना 3,350 डॉलर प्रति औंस से नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे सुरक्षित-संपत्तियों की मांग में कमी आई है।’’

चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब शुल्क और मुद्रास्फीति की ंिचताओं के बीच आर्थिक दृष्टिकोण के बारे में आगे की जानकारी के लिए आने वाले अमेरिकी टिकाऊ वस्तुओं के आॅर्डर और उपभोक्ता विश्वास आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital